त्वचा रोगों से बचने के लिए लें विटामिन डी | Take vitamin D to avoid skin diseases

त्वचा रोगों से बचने के लिए लें विटामिन डी

परिचय:

स्वस्थ त्वचा सभी को भाती है। शरीर के अन्दर व बाहर होने वाले परिवर्तनों का सबसे जल्दी व अधिक प्रभाव शरीर की बाहरी त्वचा पर पड़ता है। त्वचा की चमक ही बाहरी सौन्दर्य का आधार माना जाता है।
वैसे त्वचा की चमक के कई अन्य कारण भी होते हैं लेकिन हम प्रकृति के सम्पर्क में जितना अधिक रहते हैं, उतनी ही हमारी त्वचा सुन्दर व आकर्षक रहती है। प्रकृति से हमारा अर्थ विटामिन डी से है जो हमें सूरज की रोशनी से मिलता है। जो लोग लम्बे समय तक वातानुकूलित वातावरण में रहते हैं तथा सूर्य के सम्पर्क में कम आते है, उनको त्वचा रोग जल्दी होने की सम्भावना रहती है।

विटामिन डी से लाभ:

प्रकृति ने सूर्य की धूप मुफ्त में प्रदान की है। धूप से विटामिन डी मिलता है जो त्वचा की ऊपरी व अन्दरूनी सतह के विकारो को दूर करता है। सूर्य का किरणे त्वचा के लिये रामबाण है। सूर्य का हरा रंग आंखों के रोग, मधुमेह, चर्म रोग, दाद, खुजली, जुकाम, व सिर दर्द में लाभदायक होता है।जब हमारे शरीर की खुली त्वचा सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के संपर्क में आती है तो ये किरणें त्वचा में अवशोषित होकर विटामिन डी का निर्माण करती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ