सिरदर्द से परेशान हैं तो आप इसे ज़रूर पढ़ें -Suffering from Headache


सिरदर्द से परेशान हैं तो आप इसे ज़रूर पढ़ें
सिरदर्द से परेशान हैं तो आप इसे ज़रूर पढ़ें -Suffering from Headache

* सिरदर्द को न समझें आम बात 

अक्सर लोगो को सर दर्द की परेशानी होती है लेकिन सुबह होने वाला दर्द आम बात नहीं है। कुछ लोगों का मानना है की रात में सही से न सो पाने से ऐसा होता है। तो कई इसके लिए गलत अलार्म ध्वनि और गलत नाइट बल्ब को ज़िम्मेदार मानते हैं। इसके आपकी नींद में अवरोध होता है। इसके लिए जरूरी है कि सोने से पहले अपनी बॉडी को पूरी तरह आराम दें। अगर कोई भी चीज़ आपकी नींद में बाधा डाल रही है तो उसे दूर कर दें।

* सुबह का दर्द माइग्रेन की निशानी 

सुबह उठते ही सिरदर्द होना माइग्रेन की निशानी है। इसके लिए आपको जल्द सोने की आदत डालनी चाहिए। नींद पूरी न हो पाना माइग्रेन का एक अहम कारण है। अगर आपको ये दिक्कत आ रही है तो सुबह उठकर भाप लेना इस दर्द से बचने के लिए मददगार हो सकता है। इसके लिए गरम पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालकर उसकी भाप लेने से आपको फायदा मिलेगा। इसे उपाय को नियमित रूप से करने से आपको हमेशा के लिए सुबह के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

अगर आपका दर्द उपचार के बावजूद भी कम न हो तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। इसलिए अपने सुवह के सिरदर्द को हल्के में न लें। अगर समय से इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो माइग्रेन के शुरुआती दौर में ही इससे छुटकारा मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ