» सुबह की ये 5 आदतें आपको ज़िन्दगी में सफल बना सकती है |
* सुबह जल्दी उठें
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मनुष्य की दिनचर्या नियमित होती है और वह व्यायाम, स्नान, भोजन व आराम के लिए उचित समय प्राप्त कर लेता है। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पूर्व का समय ब्रांह्मामुहूर्त कहलाता है।
* व्यायाम करें
वॉक, जॉगिंग या स्विमिंग कुछ भी करने सुबह जाएँ। बहार निकल कर ताजी हवा, और धूप, को महसूस करें। यह सब करने से आपके अंदर ऊर्जा आएगी जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप अच्छे रूप से काम कर पाएंगे।
* शांत रहें
सुबह जल्दी उठने से आपको पूरे दिन में आराम करने का भी समय मिलता है। जो आप अपने परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यही नहीं आप गार्डनिंग कर सकते हैं साथ ही आप वह काम करें जो आपको बहुत पसंद हो। इससे आप पूरा दिन तनाव से दूर रहेंगे।
* जाने दुनिया में क्या हो रहा है
अखबार पढ़ें ऑनलाइन न्यूज़ पढ़ें या टीवी में न्यूज़ देखें और जाने की दुनिया में क्या चल रहा है। आप किसी भी जॉब में हो इन्फॉर्मटिव होने से आप औरों से अलग और आगे रहते हैं।
* क्या करें इसकी सूची बनाये
एक लिस्ट बनाये जिसमें आप दिन भर में क्या करने वाले हैं वह लिखें। इससे आप अपने दिन को प्लान ही नहीं बल्कि किसी जरुरी चीज़ को याद रखने में भी मदद मिलेगी। फिर चाहे आपको ग्रॉसरी की शॉपिंग करनी हो, प्लम्बर को बुलाना हो, डॉक्टर के पास जाना हो या फिर किसी की शादी की सालगिरा हो आपको सब याद रहेगा।


0 टिप्पणियाँ